द्रमुक ने दो पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया

Ads

द्रमुक ने दो पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 01:10 PM IST

चेन्नई, एक मार्च (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने दो छोटी पार्टियों ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल) और मनिथनेया मक्कल काची (एमएमके) के साथ सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देते हुए उन्हें दो-दो सीट आवंटित की।

पार्टी द्वारा कांग्रेस और वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के साथ बातचीत की जा रही है तथा विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) जैसे अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत अभी शुरू होनी बाकी है।

पार्टी द्वारा शनिवार रात जारी एक विज्ञप्ति कहा गया कि द्रमुक के अध्यक्ष मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 28 फरवरी को हुई बातचीत के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में आईयूएमएल और एक अन्य मुस्लिम पार्टी एमएमके को दो-दो सीट आवंटित कीं।

आगामी विधानसभा चुनाव में जहां आईयूएमएल सीढ़ी के चिन्ह के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं एमएमके के उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह डीएमके का उगता सूरज रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी से बातचीत के दौरान सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार ने राज्यसभा की एक सीट की पेशकश की थी।

भाषा यासिर संतोष

संतोष