Shia Muslims Protest News: ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा’ शिया समुदाय ने US-इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- धोखे से मारा गया हमारे लीडर को

Ads

Shia Muslims Protest News: 'तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा' शिया समुदाय ने US-इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- धोखे से मारा गया हमारे लीडर को

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 03:02 PM IST

Shia Muslims Protest News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • तेहरान से लखनऊ तक उबाल
  • शिया समुदाय ने दी कड़ी चेतावनी
  • सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

Shia Muslims Protest News: शनिवार देर रात ईरान पर हुए संयुक्त हमलों ने मध्य पूर्व की सियासत को हिला कर रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर समन्वित हमला किया। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि रविवार सुबह ईरान की ओर से की गई।

खामेनेई की मौत पर उभरा आक्रोश (Iran US Israel attack)

Shia Muslims Protest News: इस घटना के बाद भारत में भी शिया समुदाय के बीच गहरा आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिका-इज़राइल मुर्दाबाद” के नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर हमले की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान “तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा” जैसे नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा और आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

शिया लीडर का बड़ा बयान (Khamenei death news)

Shia Muslims Protest News: शिया कम्युनिटी के नेता सैयद समर काज़मी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने कोई लीडर खोया है, लेकिन हम अपने प्यारे लीडर की मौत को नहीं भूलेंगे। हम अपनी पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे अमेरिका और इज़राइल ने धोखे से हमारे लीडर को मारा। मुसलमानों का एक हिस्सा हमेशा हमारे लीडर के रास्ते पर रहा है और दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज़ उठाता रहा है। उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने फ़िलिस्तीन में हो रही हत्याओं के खिलाफ आवाज़ उठाई थी, जबकि दुनिया चुप थी।

यह भी पढ़ें

ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमले का कारण क्या था?

अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ढांचे को कमजोर करने के उद्देश्य से यह हमला किया।

खामेनेई की मौत के बाद भारत में शिया समुदाय की प्रतिक्रिया क्या रही?

भारत में शिया समुदाय ने लखनऊ सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन किया और अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए।

ईरान पर हुए हमलों का मध्य-पूर्व पर क्या असर पड़ सकता है?

इस हमले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है और मध्य-पूर्व में राजनीतिक और सुरक्षा स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।