(Samsung Galaxy S26 Ultra Display/ Image Credit: Samsung)
नई दिल्ली: Samsung S26 Ultra Privacy Display दरअसल, Samsung Galaxy S26 Ultra में नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो यूजर्स के लिए स्क्रीन की प्राइवेसी को बढ़ाता है। इस फीचर की खूब चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि साल का सबसे कॉपी किए जाने वाला फीचर बन सकता है। कई चाइनीज कंपनियां भी अपने फ्लैगशिप फोन में इसे शामिल करने की तैयारी कर रही है।
प्राइवेसी डिस्प्ले आपके फोन की स्क्रीन को आपके अलावा किसी और की नजर से बचाता है। अगर कोई आपके आसपास बैठा है, तो उसे स्क्रीन डार्क दिखेगी, जबकि आप इसे सामान्य तरीके से देख पाएंगे। स्क्रीन से 45 डिग्री से अधिक एंगल पर कोई भी स्क्रीन नहीं देख पाएगा। इस फीचर से पूरी स्क्रीन या उसके कुछ हिस्सों को भी हाइड किया जा सकता है।
फोन के डिस्प्ले में हजारों mini LEDs लगी होती हैं, जो लाइट फैलाती हैं। नॉर्मल डिस्प्ले में ये LEDs वाइड एंगल में लाइट फेंकती हैं, जिससे आसपास बैठे लोग भी स्क्रीन देख सकते हैं। सैमसंग ने इस फीचर में LEDs को प्रोग्राम किया है, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो गया है। इसका फायदा यह हुआ कि केवल यूजर ही स्क्रीन को पूरी तरह देख पाएगा, बाकी लोग नहीं।
जब यूजर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करता है, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस थोड़ी कम हो जाएगी। हालांकि, यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं है और यूजर अपनी पसंद के अनुसार ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा स्क्रीन पहले की तरह ही शार्प और ब्राइट दिखती रहेगी।
कई लोगों को यह चिंता हो सकती है कि क्या इस टेक्नोलॉजी से स्क्रीन की ड्यूरैबिलिटी प्रभावित होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा नहीं होगा। सैमसंग लंबे समय से अलग-अलग डिस्प्ले तकनीक में इस तरह के इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए, प्राइवेसी डिस्प्ले से स्क्रीन की उम्र या क्वालिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।