Bhopal MPPSC Paper Controversy : पीएससी के एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी की आशंका!.. इस वजह से एक घंटे देर से शुरू हुई परीक्षा, आखिर परीक्षा से पहले ही किसने टिक किए आंसर?

Ads

भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर MPPSC SET परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। अभ्यर्थियों को गलत प्रश्नपत्र बांट दिए गए, जिससे परीक्षा लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुई और केंद्र पर हंगामा मच गया।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 05:28 PM IST

Bhopal MPPSC Paper Controversy / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल केंद्र पर MPPSC SET परीक्षा में बड़ी चूक।
  • अभ्यर्थियों को गलत सेट के प्रश्नपत्र बांटे गए, जिससे परीक्षा एक घंटे लेट हुई।
  • एब्सेंट स्टूडेंट्स की शीट पहले से खुली और उत्तर टिक होने के गंभीर आरोप।

भोपाल : Bhopal MPPSC Paper Controversy मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में MPPSC की परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को गलत प्रश्नपत्र बांटने के कारण भारी हंगामा मच गया। इस गंभीर चूक की वजह से निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से परीक्षा शुरू हुई।

एब्सेंट स्टूडेंट्स की शीट पहले से खुली हुई

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12 से 3 बजे की शिफ्ट में MPPSC SET का आयोजन किया गया था। पेपर शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने पाया कि उन्हें गलत सेट के प्रश्नपत्र बांट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर मौजूद छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि एब्सेंट स्टूडेंट्स की शीट पहले से खुली हुई थी और उन खुली शीटों में उत्तर पहले से ही टिक किए हुए थे। इस अव्यवस्था के कारण परीक्षा हॉल में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

एक घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

गलत पेपर बांटने की वजह से लगभग एक घंटे देरी से पेपर शुरू हुआ और इसके चलते समय खत्म होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थी अंदर परीक्षा दे रहे थे। MPPSC SET exam controversy, इस पूरी लापरवाही के बाद अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें

 

परीक्षा में देरी क्यों हुई?

अभ्यर्थियों को गलत सेट के प्रश्नपत्र बांट दिए गए थे, जिसके कारण परीक्षा लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुई।

छात्रों ने क्या आरोप लगाए?

छात्रों का आरोप है कि एब्सेंट स्टूडेंट्स की शीट पहले से खुली हुई थी और उन पर उत्तर पहले से टिक किए हुए थे।

परीक्षा किस समय आयोजित की गई थी?

MPPSC SET परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे की शिफ्ट में आयोजित की गई थी।