द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 19, 2020 7:05 pm IST

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 19 नवंबर (भाषा) तमिलनाडु में द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को कथित रूप से ”नींद की गोलियों” का सेवन करने के बाद बृहस्पतिवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की पूर्व मंत्री अरुणा को बेहोशी की हालत में यहां शिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, ”फिलहाल वह होश में हैं और प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू भी संतोषजनक हैं।”

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर मोहम्मद अराफात ने एक बुलेटिन में कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य हालात के मद्देनजर उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

पार्टी सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिये बगैर कहा कि विधायक बीती रात ‘नींद की गोलियां’ खाने के बाद बीमार पड़ गई थीं।

इस बीच, द्रमुक ने इन खबरों को निराधार बताकर खारिज कर दिया गया है कि विधायक को बुधवार को हुई पार्टी की एक बैठक में ‘झड़प’ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें उनका कथित रूप से अपमान किया गया था।

पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य आर एस भारती ने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में