द्रमुक संसद में सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के कदम का समर्थन करेगी

Ads

द्रमुक संसद में सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के कदम का समर्थन करेगी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 08:17 PM IST

चेन्नई, 29 सितंबर (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने मंगलवार को कहा कि वह संसद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने से जुड़े विपक्ष के कदम का समर्थन करेगी। हालांकि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा नहीं है।

द्रमुक प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने संवाददाताओं से कहा कि जब भी विपक्षी दल किसी मुद्दे पर भाजपा का विरोध करेंगे, उनकी पार्टी भी उनके साथ खड़ी रहेगी।

एलंगोवन ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। यह अलग बात है। लेकिन संसद में जो भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हटाने का प्रस्ताव लाएगा, हम उसका समर्थन करेंगे, क्योंकि हमारे नेता (द्रमुक प्रमुख एम. के. स्टालिन) ने इस संबंध में बयान जारी किया था।’’

स्टालिन ने 23 सितंबर को एक बयान जारी करके मांग की थी कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘हटाया जाना चाहिए’ और कहा था कि उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश