द्रमुक सत्ता में आई तो शिक्षा ऋण माफ कर देगी :स्टालिन

द्रमुक सत्ता में आई तो शिक्षा ऋण माफ कर देगी :स्टालिन

द्रमुक सत्ता में आई तो शिक्षा ऋण माफ कर देगी :स्टालिन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 3, 2021 12:05 pm IST

इरोड (तमिलनाडु), तीन जनवरी (भाषा) द्रमुक ने दावा किया कि अगर पार्टी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो उच्च शिक्षा के लिए छात्रों द्वारा लिए गए शिक्षा ऋण को माफ कर देगी।

द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने रविवार को इरोड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वी मेत्तुपलायम गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। यहां एक जन ग्रामसभा का आयोजन किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अन्नाद्रमुक सरकार भ्रष्ट है और दोषी पाये जाने वाले उसके सभी मंत्रियों पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में