डीएमआरसी नवीनतम आईएसओ एसेट मैनेजमेंट स्टैंडर्ड के तहत सर्टिफाइड होने वाली पहली भारतीय मेट्रो संस्था

Ads

डीएमआरसी नवीनतम आईएसओ एसेट मैनेजमेंट स्टैंडर्ड के तहत सर्टिफाइड होने वाली पहली भारतीय मेट्रो संस्था

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 09:07 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लिए अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली को नवीनतम आईएसओ 55001:2024 प्रमाणन मिलने के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत का पहला मेट्रो संगठन बन गया है।

यह रणनीतिक, जोखिम-आधारित और परिसंपत्तियों के जीवनचक्र पर केंद्रित प्रबंधन की दिशा में बदलाव को दर्शाता है।

डीएमआरसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह प्रमाणन परिसंपत्तियों के पूरे जीवनचक्र के दौरान उनके प्रबंधन के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ढांचा उपलब्ध कराता है और संगठनों को परिसंपत्तियों के प्रदर्शन, परिचालन जोखिमों और जीवनचक्र लागत के बीच संतुलन बनाने में सक्षम बनाता है।

डीएमआरसी के अनुसार, यह उपलब्धि पारंपरिक रखरखाव प्रक्रियाओं से ऐसे तंत्र की ओर बदलाव को दर्शाती है, जिसमें संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप परिसंपत्तियों के प्रदर्शन, जोखिम, लागत और दीर्घकालिक मूल्य के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

डीएमआरसी ने अपने परिसंपत्ति प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के बाद रिकॉर्ड समय में यह प्रमाणन हासिल किया।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

ताजा खबर