माइग्रेन से पीड़ित मां,बहन को जहर देने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

माइग्रेन से पीड़ित मां,बहन को जहर देने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

माइग्रेन से पीड़ित मां,बहन को जहर देने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: December 2, 2018 11:57 am IST

बेंगलुरु ।एक डाक्टर की इससे बड़ी मज़बूरी क्या होगी कि वो अपनी माँ और बहन की बीमारी से इतना परेशान हो गया था कि उसने उन दोनों को सदा के लिए नींद का इंजेक्शन दे दिया और खुद भी सुसाइड करने की कोशिश किया।

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के रहने वाले डॉ गोविंदा प्रकाश ने सुबह अपनी मां मूकांबिका और बहन श्यामला को कथित तौर पर जहर का इंजेक्शन दिया और उसके बाद खुद को भी जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश किये लेकिन उन्हें बचा लिया गया है और अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।डॉ गोविन्द प्रकाश के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रकाश ने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वे सभी माइग्रेन से पीड़ित थे और डाक्टर होने के बावजूद भी वह उन्हें ठीक नहीं करवा पा रहे थे।


लेखक के बारे में