एम्स जोधपुर में चिकित्सक की मौत के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, केंद्र ने किया प्रशासिनक फेरबदल

एम्स जोधपुर में चिकित्सक की मौत के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, केंद्र ने किया प्रशासिनक फेरबदल

एम्स जोधपुर में चिकित्सक की मौत के बाद डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, केंद्र ने किया प्रशासिनक फेरबदल
Modified Date: September 27, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: September 27, 2026 5:48 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स जोधपुर में एक चिकित्सक की मौत के बाद चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को प्रशासनिक व्यवस्था में तत्काल बदलाव का आदेश दिया।

प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान संस्थागत जवाबदेही और रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण से जुड़ी मांगें उठाईं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली स्थित मंत्रालय में रिपोर्ट करने और सौंपे गए कार्यों के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।

एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा को अगले आदेश तक एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मंत्रालय ने पांच दिन के अंदर पांच सदस्यीय संकाय समिति के गठन का भी आदेश दिया है। यह समिति कार्यकारी निदेशक का सहयोग करेगी और मरीजों की देखभाल, छात्रों तथा रेजिडेंट डॉक्टरों के कल्याण, शैक्षणिक मामलों एवं अन्य संस्थागत मुद्दों पर समन्वित कार्रवाई में मदद करेगी।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में