बुजुर्ग महिला के घर से 250 ग्राम सोना चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला के घर से 250 ग्राम सोना चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 82 वर्षीय महिला के घर से लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण चुराने के आरोप में 40 वर्षीय घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुखवती के रूप में हुई है, जो लॉरेंस रोड स्थित एक झुग्गी में रहती है। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और चोरी का सारा सोना उसके पास से बरामद कर लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक के घर से सोने के आभूषणों की चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई, जिसके बाद केशव पुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।
उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुखवती ने चोरी करने की बात कबूल करते हुए कहा कि वह आसानी से पैसा कमाने के लालच में आ गई थी।
भाषा नोमान
नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


