Donald Trump on India: ट्रेड डील के कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रपति ट्रंप का भारत को लेकर बहुत बड़ा बयान, अमेरिका को बताया दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश, कहा…
Donald Trump on India: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। वह भी भारत को लेकर। विस्तार से बताते हैं ट्रंप ने क्या कहा
donald trump on india / image source: ShahMuzami98676 x handle
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
- मैनें दुनिया भर में परमाणु युद्धों को रोका: ट्रंप
- अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है
नई दिल्ली: भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशई जताई है। बताते चलें कि भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। वहीं, अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। वह भी भारत को लेकर। विस्तार से बताते हैं ट्रंप ने क्या कहा
Donald Trump on India: मैनें दुनिया भर में परमाणु युद्धों को रोका-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक सुरक्षा और सैन्य शक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। वाशिंगटन डीसी में दिए गए अपने ताजा बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में कई संभावित परमाणु युद्धों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज भी दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उनकी नीतियों की वजह से वैश्विक स्तर पर संतुलन बना हुआ है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान अमेरिकी सेना का “पूर्ण पुनर्निर्माण” किया गया। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला था, तब अमेरिकी सेना कमजोर स्थिति में थी, लेकिन उनकी सरकार ने सेना को फिर से मजबूत, आधुनिक और अत्याधुनिक बनाया। ट्रंप के अनुसार, सेना के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अब भी जारी है और इसमें लगातार नए युद्धपोत, उन्नत हथियार प्रणालियां और आधुनिक तकनीक जोड़ी जा रही हैं।
पाकिस्तान और भारत, ईरान और इज़राइल के परमाणु युद्ध रोका-ट्रंप
अपने बयान में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु टकराव को रोकने में भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का भी जिक्र किया और कहा कि उनके प्रयासों से वहां भी हालात को परमाणु युद्ध तक पहुंचने से रोका गया। ट्रंप का कहना था कि अगर समय रहते कड़े फैसले और कूटनीतिक दबाव न बनाए जाते, तो दुनिया एक बड़े संकट की ओर बढ़ सकती थी।
रूस और यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष भी वैश्विक स्तर पर परमाणु युद्ध का रूप ले सकता था, लेकिन उनकी नीतियों और अमेरिका की ताकत के चलते स्थिति को उस स्तर तक जाने से रोका गया।

Facebook


