Nepal Bus Accident News: 8 लोगों की मौत, 45 लोगों की हालत गंभीर, मातम में बदली शादी की खुशियां

Nepal Bus Accident News: नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

Nepal Bus Accident News: 8 लोगों की मौत, 45 लोगों की हालत गंभीर, मातम में बदली शादी की खुशियां

Nepal Bus Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: February 6, 2026 / 07:26 am IST
Published Date: February 6, 2026 7:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हादसे में 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Nepal Bus Accident News: नई दिल्ली: नेपाल में होने वाले सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी कड़ी में नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां माताम में बदल गगई है। दरअसल, दुल्हन के घर से लौट रही बारातियों से भरी बस गुरुवार रात करीब 8 बजे पुरचौड़ी (Nepal Bus Accident News) नगरपालिका क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में ज्यादातर युवा और मध्यम आयु के लोग शामिल हैं, जो खुशी के मौके से वापस लौट रहे थे।

चालक ने खोया नियंत्रण

Nepal Bus Accident News: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस चालक पहाड़ी इलाकों की संकरी और खतरनाक सड़कों पर चलते हुए बस बडगांव (Nepal Bus Accident News)  मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते वाहन 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस सवार 08 लोगों की मौत हो गई और अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

60 लोग थे सवार

Nepal Bus Accident News: इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया कि, इस सड़क हादसे में दुल्हन और दूल्हा सुरक्षित रहे क्योंकि वे दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। वहीं जिलाधिकारी कृष्णा थापा ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 60 लोग सवार थे। (Nepal Bus Accident News)  उन्होंने कहा कि नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.