CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर कम हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया

CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 6, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: February 6, 2026 8:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर कम हो रहा है।
  • रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है।
  • मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दिन में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ (CG Weather Update Today) इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है, लेकिन दोपहर में पड़ रही धूप के चलते ठंड का असर अब कम हो गया है। हीं सुबह और शाम-रात में ही ठंड का असर है।

फाल्गुन आते ही मौसम में हुआ बड़ा बदलाव

CG Weather Update Today: फाल्गुन की शुरुआत होते ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। गुरूवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ज्यादा रहा। गुरूवार को रायपुर और जगदलपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहे (CG Weather Update Today) है कि, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

पेंड्रा रोड में हो सकती है बारिश

CG Weather Update Today: जहां एक तरफ राजधानी रायपुर में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, तो वहीँ प्रदेश के कुछ इलाकों में (CG Weather Update Today) बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन का पारा चढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में पेंड्रा रोड में हल्की बारिश होने की संभवना है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.