Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति पद की रेस में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष को पछाड़ा, इतने वोटों से चल रही है आगे

Ads

Draupadi Murmu beats opposition in the Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति पद की रेस में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष को पछाड़ा, इतने वोटों से

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

Government Increase Safai workers salary

Presidential Election 2022 : नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के नतीजे घोषित होते ही भारत को नया राष्ट्रपति (President) मिल जाएगा। मतगणना अब भी जारिउ है। मतगणना आज सुबह 11 बजे से चल रही है। एक तरफ एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी ने जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी है। बीजेपी को यकीन है कि, पार्टी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा देंगी।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

बता दें भाजपा का ये यकीन सच होता दिखाई दे रहा है। द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए कुल 748 सांसदों के वोट पड़े हैं जिनमें से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट मिले हैं। इस दौरान 15 सांसदों के वोट अमान्य हो गये हैं।

 

‘द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं। अगली घोषणा की प्रतीक्षा है।’

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें