डीआरआई ने गुजरात में मेफेड्रोन बनाने वाली एक गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

डीआरआई ने गुजरात में मेफेड्रोन बनाने वाली एक गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़ किया

डीआरआई ने गुजरात में मेफेड्रोन बनाने वाली एक गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़ किया
Modified Date: July 22, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: July 22, 2026 6:11 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) वित्त मंत्रालय के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के अंकलेश्वर में एक रिहायशी इलाके से चल रही मेफेड्रोन बनाने की एक गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए अवैध मादक पदार्थ के निर्माण एवं उनकी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आरोपियों के आवासीय परिसरों पर एक साथ की गई तलाशी में 21 लाख रुपये बरामद हुए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि यह अवैध मादक पदार्थ तस्करी से हासिल हुई रकम है।

बयान में बताया गया है कि कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में डीआरआई अधिकारियों ने एक पूरी तरह से चालू अवैध प्रयोगशाला का पता लगाया जहां मेफेड्रोन बनाने के लिए ‘इंडस्ट्रियल ओवन ड्रायर’, ‘हॉट प्लेट हीटर’, ‘कंडेंसर असेंबली’, ‘इलेक्ट्रिक स्टिरर’ जैसे उन्नत मशीनें एवं उपकरण लगे थे।

बयान में कहा गया है कि मेफेड्रोन आम बोलचाल में ‘म्याऊ म्याऊ’, ‘एमडी’, ‘एम-कैट’ या ‘ड्रोन’ कहा जाता है। यह एक बहुत ज़्यादा लत लगाने वाला कृत्रिम मादक पदार्थ है। यह भारत में सबसे ज़्यादा गलत तरीके से इस्तेमाल की जाने वाली मादक ड्रग्स में से एक बन गया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में