दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

Ads

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2022 / 02:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात सड़क हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया। यह हादसा दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद आग लगने के कारण हुआ।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान रामाराम (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार,‘‘घटना जलीखेड़ा बस अड्डे के पास हुई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचाया लेकिन रामाराम नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई।’’

घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण राजमार्ग लगभग चार घंटे आवाजाही के लिए बंद रहा।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना