दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में सेना के ट्रक का चालक गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में सेना के ट्रक का चालक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 1, 2022 / 08:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली में कथित तौर पर सेना के ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक की पहचान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले सिपाही ओम प्रकाश (46) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा, ”वाहन रक्षा मुख्यालय सुरक्षा दल, केजी मार्ग, बी-ब्लॉक, डिफेंस कॉम्प्लेक्स का है। प्रकाश वर्तमान में रक्षा मुख्यालय ट्रूप्स में तैनात है। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

मध्य दिल्ली के एक पॉश इलाके में बृहस्पतिवार को सेना के ट्रक ने कंवर अरोड़ा नामक व्यक्ति को कथित तौर पर कुचल दिया था, जब वह अपनी साइकिल से नियंत्रण खो बैठे और गिरकर सेना भवन के ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गए थे।

चाणक्यपुरी थाने को सुबह सात बजकर 40 मिनट पर सरदार पटेल मार्ग स्थित मौर्य होटल के पास यह हादसा होने की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम में साइकिल के पुर्जे निर्माण कंपनी के मालिक अरोड़ा को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत