Droupadi Murmu Prachand Helicopter: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, भारत की पहली प्रेसिडेंट जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट, देखिए वो ऐतिहासिक पल

Droupadi Murmu Prachand Helicopter: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, भारत की पहली प्रेसिडेंट जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट, देखिए वो ऐतिहासिक पल

Droupadi Murmu Prachand Helicopter: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, भारत की पहली प्रेसिडेंट जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट, देखिए वो ऐतिहासिक पल

Droupadi Murmu Prachand Helicopter/Image Source: ANI

Modified Date: February 27, 2026 / 11:15 am IST
Published Date: February 27, 2026 11:13 am IST

जैसलमेर: Droupadi Murmu Prachand Helicopter:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर भारत के पहले स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक पल वायुशक्ति-2026 कार्यक्रम के दौरान आया।

राष्ट्रपति ने लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी (Droupadi Murmu Flight)

Droupadi Murmu Prachand Helicopter:  राष्ट्रपति मुर्मू इस प्रदर्शन के साथ भारत की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं जिन्होंने दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अक्टूबर 2023 में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। इसके अलावा अप्रैल 2023 में तेजपुर वायुसेना स्टेशन (असम) पर सुखोई-30 एमकेआई में लगभग 30 मिनट की उड़ान भी पूरी की थी।

प्रचंड हेलीकॉप्टर में को-पायलट बनीं (LCH Prachand Helicopter)

Droupadi Murmu Prachand Helicopter:  प्रचंड हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान से लेकर ऊंचे पर्वतीय इलाकों तक विभिन्न भू-भागों में संचालन सक्षम है और 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अक्टूबर 2022 में जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से प्रचंड में उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति के दौरे और वायुसेना के क्षमता प्रदर्शन को देखते हुए जैसलमेर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। चांदन से पोकरण तक पूरे क्षेत्र को अस्थायी ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया था। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं, और सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।