चंडीगढ़, 13 अगस्त (भाषा) पंजाब के जालंधर में मादक पदार्थ और हथियार तस्करी का गिरोह चलाने के आरोप में बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.50 किलोग्राम हेरोइन और सात हथियार बरामद किए गए हैं।
डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने एक बहुस्तरीय मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।’’
उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वालों को बड़ा झटका लगा है।
भाषा सिम्मी सुभाष
सुभाष