जम्मू-कश्मीर के रियासी में नशा तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया गया
जम्मू-कश्मीर के रियासी में नशा तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया गया
जम्मू, एक अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को मादक पदार्थ के एक कथित तस्कर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी रोकथाम (पीआईटी-एनडीपीएस) अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, ठिल्लू गांव का निवासी प्रकाश सिंह मादक पदार्थों की तस्करी का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इस साल दो प्राथमिकी दर्ज होने सहित कई निवारक कार्रवाई की जा चुकी हैं, लेकिन फिर भी वह इन अवैध गतिविधियों में शामिल है।
प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में उसकी लगातार संलिप्तता को देखते हुए जम्मू के संभागीय आयुक्त ने हाल ही में सिंह के खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत निवारक हिरासत का आदेश जारी किया था।
उन्होंने बताया कि आदेश पर कार्रवाई करते हुए सिंह को हिरासत में लेकर पुंछ की जिला जेल भेज दिया गया है।
भाषा प्रचेता प्रशांत
प्रशांत

Facebook


