असम में ट्रक से पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
असम में ट्रक से पांच करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
दिफू, 24 मई (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार को पांच करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मणिपुर से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ट्रक को खटखटी इलाके में एक जांच चौकी पर रोका गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ट्रक में छिपाकर रखे गए सात पैकेट में कुल 4.899 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद की गई। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।’’
उन्होंने बताया कि जब्त मॉर्फीन का बाजार मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये है।
भाषा शुभम शफीक
शफीक

Facebook


