बच्चों को पढ़ाना छोड़ क्लास रुम में ऐसा कर रहा था शिक्षक, जानकर आप भी पीट लेंगे अपना माथा
बच्चों को पढ़ाना छोड़ क्लास रुम में ऐसा कर रहा था शिक्षक, Drunk teacher found sleeping in class room, video viral on social media
गोपेश्वर : उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड में कथित तौर पर नशे में धुत पाए गए एक शिक्षक को प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि दूरस्थ स्यारी गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक महेंद्र लाल को निलंबित कर दिया गया है। इस शिक्षक का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था।
Read More : Corona Guidelines: तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूलों के लिए जारी की गई नई गाइडलाइंस
स्यारी गांव के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के बजाय अपने कमरे में शराब पीकर पड़ा हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी नंदानगर की ओर से कराई गई जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। उसकी जगह विद्यालय में एक अन्य शिक्षक को नियुक्त कर दिया गया है। स्यारी गांव के इस विद्यालय में लगभग 30 छात्र अध्ययनरत हैं।

Facebook


