डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

Ads

डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 02:34 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस में दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर 12.57 बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। यह बस मार्ग संख्या 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक चलती है।

उन्होंने बताया कि समय रहते बस से सभी सवारियों को उतार लिया गया और घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा