डीयू दाखिला : पहली मेरिट सूची में 72,865 अभ्यर्थियों ने आवंटित कॉलेज-पाठ्यक्रम स्वीकार किये

डीयू दाखिला : पहली मेरिट सूची में 72,865 अभ्यर्थियों ने आवंटित कॉलेज-पाठ्यक्रम स्वीकार किये

डीयू दाखिला : पहली मेरिट सूची में 72,865 अभ्यर्थियों ने आवंटित कॉलेज-पाठ्यक्रम स्वीकार किये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 22, 2022 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पहले चरण के आवंटन के दौरान 80,164 में 72,800 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार किया है। रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्नातक पाठ्यक्रम में पहली मेरिट सूची के तहत आवंटित सीट को स्वीकार करने का आज अंतिम दिन था, जिसे शुक्रवार को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।

रजिस्ट्रार ने कहा, ‘‘ 72,865 अभ्यर्थियों ने अपने लिये आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार किया है।’’

विश्वविद्यालय ने बुधवार को सीट आवंटन की बहु प्रतीक्षित पहली सूची का ऐलान किया था।

अस्थायी सीट आवंटन के संदर्भ में ‘आवंटित सीट’ का संबंध कॉलेज और पाठ्यक्रम के अद्वितीय संयोजन से है।

डीयू में 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों के 79 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली बार साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के तहत दाखिले हो रहे हैं।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में