डीयू कार्यकारी परिषद ने विरोध के बीच ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ और सीधे पीएचडी प्रवेश को मंजूरी दी

Ads

डीयू कार्यकारी परिषद ने विरोध के बीच ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ और सीधे पीएचडी प्रवेश को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 12:45 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 12:45 AM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की कार्यकारी परिषद ने बृहस्पतिवार को विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर स्नातक छात्रों के लिए ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ शुरू करने को मंजूरी दे दी।

साथ ही, परिषद ने चार साल के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम से सीधे पीएचडी में दाखिले को भी मंजूरी दे दी।

ये फैसले ऐसे समय में लिए गए, जब परिषद के निर्वाचित सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि इससे विश्वविद्यालय की डिग्रियों की गरिमा और मान्यता कमजोर हो सकती है।

ये फैसले कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए।

स्नातक पाठ्यचर्या रूपरेखा (यूजीसीएफ)-2022 के तहत प्रस्तावित ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ (एसएपी) पर विश्वविद्यालय पहले भी विचार कर चुका था और इस पर शैक्षणिक परिषद में भी चर्चा हुई थी।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल