डीयू को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक दाखिले के लिए 1.9 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
डीयू को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक दाखिले के लिए 1.9 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक दाखिले के लिए 1.9 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 1.64 लाख से अधिक आवेदकों ने आवेदन पत्र में कॉलेज और पाठ्यक्रम से जुड़ीं अपनी प्राथमिकताएं भर दी हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के लिए 1,90,645 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 1,64,098 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूरा कर लिया है। इस चरण में पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताएं भरनी होती हैं। यह प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि शनिवार, 11 जुलाई को रात 11:59 बजे तक है।
विश्वविद्यालय ने शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे से आवेदकों के लिए आवेदन में एक बार की सुधार सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत अभ्यर्थी सीएसएएस पोर्टल पर पहले से भरी गई जानकारी में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। यह सुविधा भी शनिवार रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


