डीयू: स्नातक प्रवेश के लिए दूसरा चरण तीन जुलाई से, पहली आवंटन सूची 16 जुलाई को

डीयू: स्नातक प्रवेश के लिए दूसरा चरण तीन जुलाई से, पहली आवंटन सूची 16 जुलाई को

डीयू: स्नातक प्रवेश के लिए दूसरा चरण तीन जुलाई से, पहली आवंटन सूची 16 जुलाई को
Modified Date: July 2, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: July 2, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय शुक्रवार को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल के जरिये स्नातक प्रवेश का दूसरा चरण शुरू करेगा। इससे उम्मीदवार 16 जुलाई को आने वाली पहली सीट आवंटन सूची से पहले अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम की प्राथमिकताएं भर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने फेज एक का पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे तीन जुलाई से 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक फेज दो में शामिल हो सकेंगे।

पहली सीएसएएस आवंटन सूचती 16 जुलाई को शाम पांच बजे जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होंगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच उन्हें स्वीकार करना होगा, जबकि कॉलेज 20 जुलाई तक आवेदनों की जांच और मंजूरी देंगे। पहले दौर में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी।

डीयू की डीन (प्रवेश) हनीत गांधी ने स्पष्ट किया कि इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम भर सकेंगे।

दस जुलाई सुबह 10 बजे से 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक सुधार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी आवश्यकता पड़ने पर अपने पंजीकरण विवरण में संशोधन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय 12 जुलाई शाम पांच बजे संभावित रैंक जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपनी कॉलेज और पाठ्यक्रम प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में