दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला: अदालत ने छात्रा के दोस्त को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Ads

दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामला: अदालत ने छात्रा के दोस्त को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

  •  
  • Publish Date - October 15, 2025 / 05:04 PM IST,
    Updated On - October 15, 2025 / 05:04 PM IST

दुर्गापुर (प.बंगाल), 15 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की एक अदालत ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई एक छात्रा के दोस्त को बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उसे घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

ओडिशा की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के परिसर के बाहर कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। शुक्रवार की रात वह अपने दोस्त के साथ रात्रिभोज के लिए बाहर गई थी।

वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया छठा व्यक्ति है।

दुर्गापुर के उप-विभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) ने व्यक्ति को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वे पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।

ओडिशा से दुर्गापुर पहुंचे पीड़िता के माता-पिता ने घटना के बाद न्यू टाउनशिप पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश