नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं।
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए डबास को अब तक 17,315 मत मिले हैं जबकि मीणा को 17,021 मत प्राप्त हुए हैं।
संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के गोपाल चौधरी 11,912 मतों के साथ आगे हैं।
सचिव पद की दौड़ में अभाविप उम्मीदवार रिया छावड़ी को 14,731 मत मिले हैं जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 11,310 मत प्राप्त हुए हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए अभाविप उम्मीदवार को 11,415 मत मिले हैं जबकि समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार को 11,182 मत प्राप्त हुए हैं।
इस चुनाव के नतीजों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डूसू के केंद्रीय पैनल की तस्वीर साफ होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अभाविप, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई और अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का वाम गठबंधन देश के सबसे चर्चित छात्र संघ चुनावों में से एक में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले साल अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद जीता था।
भाषा
सिम्मी रंजन
रंजन