लालबागचा राजा पंडाल के समीप दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत

Ads

लालबागचा राजा पंडाल के समीप दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 04:40 PM IST

मुंबई, 19 सिंतबर (भाषा) मध्य मुंबई के लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास दोस्तों के साथ बैठे पुणे के 25 वर्षीय एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को पंडाल के बगल वाली इमारत के बाहर बैठे जयदीप मेघराज नेमाडे को अचानक सीने में तकलीफ महसूस हुई।

उन्होंने कहा कि लालबाग गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी उन्हें एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी थाने ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जयदीप के परिवार वालों ने किसी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी और न ही शक जताया।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव