गुजरात के राजकोट में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया

Ads

गुजरात के राजकोट में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 08:12 PM IST

राजकोट, 24 मार्च (भाषा) गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें जान -माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान के अनुसार, भूकंप का झटका शाम 5.41 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र राजकोट से लगभग सात किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि भूकंप के झटकों का पता नहीं चला।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश