पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: शर्मा

पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: शर्मा

पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: शर्मा
Modified Date: May 29, 2024 / 08:01 pm IST
Published Date: May 29, 2024 8:01 pm IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि आम जनता को पेयजल की सहज उपलब्धता उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

शर्मा ने कहा कि लोगों को बिजली व पेयजल की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

शर्मा ने यहां दो पंप हाउस का निरीक्षण किया व अधिकारियों को हर घर निर्बाध पेयजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राज्य में भीषण गर्मी के बीच बिजली व पेयजल संकट को लेकर विपक्ष ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री शर्मा बुधवार दोपहर बाद यहां रामनिवास बाग पंप हाउस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से कहा,“आने वाले समय में बिजली-पानी की किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी और आम जन को कोई परेशानी नहीं होगी।”

उन्होंने इस बारे में ‘एक्स’ पर लिखा,’शहर हो या गांव, जन-जन तक पेयजल की सहज उपलब्धता हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।”

शर्मा के अनुसार, भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध जल की इसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए आज रामनिवास बाग पंप हाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हर घर निर्बाध पेयजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने लिखा,“ग्रीष्म ऋतु के बढ़ते प्रकोप से आमजन को राहत दिलाने के लिए हमारी सरकार मिशन मोड में सतत क्रियाशील है।”

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में