चेन्नई, दो अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप राय राठौर को तमिलनाडु का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। वह प्रभारी डीजीपी और पुलिस बल प्रमुख जी वेंकटरमन का स्थान लेंगे।
शंकर जीवाल की सेवानिवृत्ति के बाद से वेंकटरमन सितंबर 2025 से तमिलनाडु के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक और पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी राठौर को राज्य में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नया डीजीपी और पुलिस बल प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे चेन्नई में डीजीपी प्रशिक्षण थे।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में संजय कुमार (एडीजीपी, तटीय सुरक्षा समूह), अभिषेक दीक्षित (आईजीपी यातायात और सड़क सुरक्षा, चेन्नई) और आर वी राम्या भारती (आईजीपी अपराध, चेन्नई) शामिल हैं। उन्हें क्रमशः तांबरम आयुक्त, मदुरै आयुक्त और पश्चिम जोन, कोयंबटूर आईजीपी के रूप में तैनात किया गया है।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश