Asaduddin Owaisi UGC Controversy/Image Source: Asaduddin Owaisi
नौगांवः Owaisi Latest News: असम में इन विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की भी यहां एंट्री हो गई है। अमस पहुंचते ही उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओवैसी का कहना है कि असम में ‘नफरत की राजनीति’ की जा रही है। यहां ओवैसी दो दिन के लिए असम गए हैं ताकि Badruddin Ajmal की पार्टी All India United Democratic Front (AIUDF) को समर्थन दे सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में मुसलमानों के साथ जो हो रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
Owaisi Latest News: ओवैसी ने दावा किया कि असम में 50,000 से ज्यादा मुसलमानों के घर तोड़ दिए गए हैं, जिससे वे बेघर हो गए हैं। उनका कहना है कि ऐसे समय में अजमल की पार्टी को मजबूत करना जरूरी है ताकि इन लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। ओवैसी के मुताबिक, कांग्रेस भाजपा को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उनका कहना है कि आज असम में भाजपा की सरकार है तो इसके लिए कहीं न कहीं कांग्रेस भी जिम्मेदार है।
#WATCH | Nagaon: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “We appeal to all voters, particularly those from the Muslim minority, that in this situation—where the BJP is engaging in unconstitutional and unlawful discrimination, having evicted 50,000 Muslims, and the Congress party lacks… pic.twitter.com/whbCDphSVp
— ANI (@ANI) April 2, 2026