Donald Trump vs Emmanuel Macron News / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Donald Trump vs Emmanuel Macron News अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच कूटनीतिक तनाव अब निजी टिप्पणियों तक पहुँच गया है। ईरान के साथ जारी संघर्ष में फ्रांस द्वारा साथ न दिए जाने से नाराज ट्रंप ने एक लंच कार्यक्रम के दौरान मैक्रों के वैवाहिक जीवन पर तीखा तंज कसा है। ट्रंप ने मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के व्यवहार को लेकर विवादित टिप्पणी कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है।
ट्रंप ने एक लंच के दौरान मैक्रों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति अब भी अपनी पत्नी द्वारा मारे गए थप्पड़ के असर से उबर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों की पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं।
दरअसल, ट्रंप का इशारा पिछले साल 25 मई को मैक्रों के वियतनाम दौरे के दौरान हुई एक घटना की ओर था। उस समय एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पास एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मैक्रों की पत्नी उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मारती या धक्का देती दिखी थीं। ट्रंप ने इसी पुरानी घटना को आधार बनाकर मैक्रों का मजाक उड़ाया। इस कड़वाहट की असली वजह ईरान जंग है, जिसमें फ्रांस ने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रंप काफी नाराज चल रहे हैं।
आपको बता दें की डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निजी जीवन और पत्नी को लेकर किए गए मजाक पर पलटवार करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें गंभीर होने की नसीहत दी है। मैक्रों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ट्रंप को “एक दिन कुछ और और अगले दिन कुछ और” कहने वाली अपनी अस्थिर बयानबाजी बंद करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्यक्तिगत छींटाकशी करने के बजाय ट्रंप को वैश्विक हालातों और स्थायी शांति स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।