Reported By: Vivek Pataiya
,Jitu Patwari News / Image Source : FILE
भोपाल :Jitu Patwari News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात विधानसभा सचिवालय खुला होने की खबर मिलते ही सियासी हड़कंप मच गया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अचानक विधानसभा पहुंच गए। सचिवालय की हलचल देख कांग्रेस नेताओं ने गहरी आशंका जताई और सीधे प्रमुख सचिव के कक्ष में जा पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खोलने का आरोप लगाया है।
जीतू पटवारी ने विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है। Bhopal Vidhan Sabha, पटवारी का दावा है कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने की साजिश के तहत ही रात के वक्त सचिवालय खोला गया है।
उन्होंने प्रमुख सचिव के कक्ष में पहुंचकर इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। जीतू पटवारी और पीसी शर्मा के विधानसभा पहुँचने के बाद सचिवालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।