निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और हरियाणा में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाई
निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश और हरियाणा में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाई
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश और हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों की समय-सीमा बढ़ा दी।
आयोग ने इस संबंध में दोनों राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अलग-अलग पत्र भेजे हैं।
पत्र के अनुसार, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य अब 24 जुलाई तक जारी रहेगा। पहले इसके लिए 14 जुलाई की समय-सीमा निर्धारित थी।
दोनों राज्यों में मतदाता सूची का प्रारूप पहले 21 जुलाई को प्रकाशित किया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश और हरियाणा 14 मई से शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल हैं।
तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया लागू हो जाएगी।
विभिन्न कारणों से विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सारिणी में समय-समय पर बदलाव किए गए हैं।
भाषा
राखी अविनाश
अविनाश

Facebook


