ईडी ने आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले में गुवाहाटी से मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया

ईडी ने आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले में गुवाहाटी से मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया

ईडी ने आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले में गुवाहाटी से मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया
Modified Date: September 21, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: September 21, 2026 8:59 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के दौरान सक्रिय रहे अवैध टी20 क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत गुवाहाटी में रहने वाले एक “मुख्य सट्टेबाज” को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुवाहाटी के निवासी दीपेश बाजोरिया को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 19 सितंबर को हिरासत में लिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद बाजोरिया को सीबीआई अदालत, गुवाहाटी (नामित विशेष पीएमएलए अदालत) के समक्ष पेश किया गया, जिसने विस्तृत पूछताछ के लिए उसे छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

बयान के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि बाजोरिया ने सिंडिकेट में एक मुख्य सट्टेबाज के रूप में काम किया।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में