बंगाल: कोयला तस्करी मामले में ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

बंगाल: कोयला तस्करी मामले में ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

बंगाल: कोयला तस्करी मामले में ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
Modified Date: February 10, 2026 / 06:23 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:23 pm IST

कोलकाता, 10 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन से जुड़े धन शोधन के मामले में पश्चिम बंगाल के दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने दोनों को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारियां सोमवार देर रात की गईं और आरोपियों में से एक पर इस मामले के मुख्य आरोपी का करीबी सहयोगी होने का संदेह है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘कई दौर की पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया, जिसके दौरान हमारे जांचकर्ताओं ने उनके बयानों में कई विसंगतियां पाईं।’

हाल के हफ्तों में, केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले के संबंध में कई व्यापारियों से पूछताछ की है और राज्य में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है, जिनमें आसनसोल के रानीगंज और जमुरिया भी शामिल हैं।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में