ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट के खिलाफ जांच के तहत 442 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

Ads

ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट के खिलाफ जांच के तहत 442 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 06:04 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट और इसके ऐप रमीकल्चर के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत 442 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि संपत्तियां कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 25 सितंबर को अस्थायी आदेश जारी किया गया था।

ईडी ने कहा कि इनमें सावधि जमा (एफडी), व्यावसायिक दुकानें, एक विला और कई आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।

एजेंसी के अनुसार, ये संपत्तियां गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के शेयरधारकों के परिवार के सदस्यों, निजी पारिवारिक ट्रस्ट और अन्य संबंधित संस्थाओं के नाम पर पंजीकृत हैं।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, इन संपत्तियों की कुल कीमत 442.35 करोड़ रुपये है।

इसके साथ ही इस मामले में कुर्क की गईं संपत्तियों का कुल मूल्य 2,843 करोड़ रुपये हो गया है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप