ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Ads

ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

  •  
  • Publish Date - March 30, 2024 / 08:55 PM IST,
    Updated On - March 30, 2024 / 08:55 PM IST

रांची, 30 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 21 मार्च को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

विशेष पीएमएलए अदालत ने 15 फरवरी को उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद, सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।

भाषा

देवेंद्र रंजन

रंजन