Harsh Dubey Replaces Washington Sundar/Image Credit: BCCI X Handle
Harsh Dubey Replaces Washington Sundar: नई दिल्ली: बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है। वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और भारत रविवार को होने वाले निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगा, ताकि इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में 0-4 की हार की भरपाई की जा सके।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एक बयान में कहा, ‘‘पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है। ’’ वॉशिंगटन सुंदर अब विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद चोट से उबरने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। (Harsh Dubey Replaces Washington Sundar) BCCI ने बताया, ‘‘वॉशिंगटन को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान दाएं पैर की मांसपेशी में चोट लगी थी और वह श्रृंखला के बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। वह स्कैन करवाएंगे और चोट के आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेंगे। ’’
Harsh Dubey Replaces Washington Sundar: हर्ष दुबे ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अपना वनडे पदार्पण किया था और दो मैच में चार विकेट हासिल किए थे। तेईस वर्षीय हर्ष दुबे इस महीने के अंत में जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम का भी हिस्सा हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।
इन्हें भी पढ़ें:-