Activist Sonam Wangchuk Health Bulletin || Image- ANI News File
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। (Sonam Wangchuk Health Bulletin) अस्पताल के अनुसार, उन्हें शनिवार सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, हालांकि उनमें डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) के लक्षण पाए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Activist Sonam Wangchuk’s health update | Sonam Wangchuk was admitted at VMMC & Safdarjung Hospital at 7:40 am on 18/7/2026 after being brought by Delhi Police. He was admitted with a history of fasting for 20 days for solid food and generalised weakness. There is no history of… pic.twitter.com/2v0bN1cv8d
— ANI (@ANI) July 18, 2026
अस्पताल के अनुसार, सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से ठोस भोजन का सेवन नहीं कर रहे थे। उन्हें सामान्य कमजोरी की शिकायत थी, लेकिन बेहोशी आने का कोई इतिहास नहीं था। भर्ती के समय वह पूरी तरह सचेत थे। उनकी नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन सैचुरेशन सामान्य पाए गए। जांच में डिहाइड्रेशन के साथ सीरम पोटैशियम का स्तर कम मिला। ब्लड शुगर 78 mg/dL दर्ज की गई।
अस्पताल ने बताया कि रक्त गैस जांच में कम्पेन्सेटेड एसिडोसिस के संकेत मिले। वहीं, भर्ती के समय यूरिन कीटोन 1+ था, जो दोपहर तक बढ़कर 3+ हो गया। (Sonam Wangchuk Health Bulletin) डॉक्टरों ने उन्हें इंट्रावेनस (IV) फ्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन फ्लूइड और अन्य दवाएं लेने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने फिलहाल सभी प्रकार के उपचार लेने से इनकार कर दिया है। अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें इलाज स्वीकार करने के लिए परामर्श दे रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ले जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई।
#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital
DCP New Delhi tweeted, “As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f
— ANI (@ANI) July 18, 2026
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने