ईडी ने सीमा पार से अवैध क्रिप्टो लेन-देन के लिए बेंगलुरु की पांच कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की

Ads

ईडी ने सीमा पार से अवैध क्रिप्टो लेन-देन के लिए बेंगलुरु की पांच कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलुरु की पांच कंपनियों के खिलाफ फेमा के तहत जांच शुरू की है। इन कंपनियों पर आरबीआई की उचित मंजूरी के बिना क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके 2,500 करोड़ रुपये का सीमा पार लेन-देन करने का आरोप है।

केंद्रीय एजेंसी ने 17 जून को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छह जगहों पर तलाशी ली।

आरोप है कि इन कंपनियों ने क्रिप्टोकरेंसी खरीदने, बेचने और बदलने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण के लिए मुद्रा को क्रिप्टोकरेंसी में और क्रिप्टोकरेंसी को मुद्रा में ‘‘तुरंत’’ बदलने का दावा किया गया।

ईडी ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने कई संस्थाओं द्वारा बिना मंजूरी के सीमा-पार पैसे के लेन-देन के आरोपों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच शुरू की और तलाशी अभियान चलाया है।

भाषा शफीक माधव

माधव