ईडी ने केरल की वित्तीय कंपनी और उसके प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त की

ईडी ने केरल की वित्तीय कंपनी और उसके प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त की

ईडी ने केरल की वित्तीय कंपनी और उसके प्रवर्तकों की संपत्ति जब्त की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 29, 2021 10:42 pm IST

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि निवेशकों को एक हजार करोड़ रुपये की चपत लगाने की शिकायत से जुड़े धन शोधन के मामले में, केरल स्थित एक वित्तीय समूह और उसके प्रवर्तकों के 33.84 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

इससे पहले एजेंसी ने आरोपी कंपनी ‘पॉपुलर फाइनेंस ग्रुप’ और उसके प्रवर्तकों की 31.16 करोड़ रुपये की संपत्ति को सितंबर में जब्त कर लिया था। ईडी ने फिर से धन शोधन कानून के तहत एक आदेश जारी कर इस कंपनी की और संपत्ति को जब्त किया।

ईडी ने कहा कि इस मामले में केरल पुलिस ने विभिन्न जिलों में 1,300 प्राथमिकी दर्ज की थी और लगभग तीन हजार निवेशकों से एक हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई।

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में