शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Modified Date: April 23, 2026 / 11:52 am IST
Published Date: April 23, 2026 11:52 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है और उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने तथा समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया।

एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों से निरंतर प्रयास और समर्पण के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की अपील की।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं का राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का आह्वान किया।

‘विकसित भारत 2047’ की दूरदृष्टि का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि यह सामूहिक संकल्प है और उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में