अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 17, 2020 4:35 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 17 दिसंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,850 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में किसी नए मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की कुल संख्या 61 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 10 और लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,698 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में