अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 11, 2020 4:37 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 11 दिसंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,791 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 61 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पांच मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई और तीन ने हाल में यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,652 हो गई। यहां अब 78 लोगों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में