अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
पोर्ट ब्लेयर, दो नवम्बर (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,340 हो गए।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद यहां मृतक संख्या बढ़कर 60 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से पांच लोग पहले से संक्रमित पाए गए लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए और अन्य तीन ने हाल ही में यात्रा की थी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 और लोग संक्रमण मुक्त हो गए।
अधिकारी ने बताया कि यहां अभी 168 लोगों का इलाज जारी है और 4,112 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा निहारिका शोभना
शोभना

Facebook


